यह ग्रह बहुत जातकों को खतरनाक और अपूर्वानामेय लग सकते हैं, परन्तु असलियत में यह ग्रह इन बातों का विपरीत असर पेश करते हैं, जो सभी इसके बारे में अनुमान करते हैं| इसमें कोई भी शक नहीं हैं की यह ग्रह जिस श्रेणी मे आता हैं, वह इतना प्रभावशाली नहीं हैं, और निश्चय तौर पर इसके हर एक शैली में अपनी एक अनिश्चितता हैं| इन सब के बावजूद इस ग्रह को गहरायी से विश्लेषण करने पर बहुत से रौशनी के तारे मिलते हैं|
राहू शरीर के दिमाग पर शासन करते हैं, तो केतु शरीर मे गले से नीचे के पुरे हिस्से पर काबू करते हैं| इस ग्रह को भी एक छाया ग्रह माना जाता हैं| इस ग्रह की अपनी कोई राशी – कोई घर नहीं है और बहुत से अन्य महत्वपूर्ण बातों पर इसका कोई भी अधिकार नहीं हैं, परन्तु यह जिस किसी भी बातों पर अपना अधिकार रखते हैं, वो ज़िन्दगी को सुकुनमय बनाने और चलाने के लिए बहुत ही आवश्यक हैं|
राहू के विपरीत जो हर एक मौके पर अपनी दिमागी गणना को शब्दों मे बयाँ कर देता हैं, वही केतु ग्रह को हर एक मौके पर शांत और चुप रहना पसंद हैं| और यह बोलते भी तभी हैं, जब हालत अत्यंत खराब हो, और इनकी सोच और समझ हालत को सँभालने में कोई महत्वपूर्ण मदद कर सके| इस ग्रह का बोलचाल पर पूरा अधिकार हैं, जिस तरह से फोन को फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं, उसी तरह यह अपनी ज़िन्दगी व्यतीत करना पसंद करते हैं, मतलब इनको किसी का परेशान करना बिलकुल पसंद नहीं आता और यह ज़िन्दगी के हर एक मोह-माया से बहुत आसानी से अलग हो जाते हैं| इनको ज़्यादा बोलना पसंद नहीं, इनको चुप रहना और अपनी मौजूदा ज़िन्दगी मे रहना पसंद होता हैं| यह हर एक व्यवहार मे विनम्र रहते हैं| यह एक अकेला ग्रह हैं जो जातक को मोक्ष की तालीम प्रदान करता हैं, बिना किसी अन्य इंसान को नुकसान पहुचाते हुए| हर कोई जिन्होंने अपने धर्म में उच्चतम पदवी मोक्ष के रास्ते में प्राप्त की हैं, उन सबकी जन्मपत्री में केतु ग्रह का बहुत ही गहरा और प्रबल असर मौजूद होता हैं|
इस ग्रह को क्यूंकि एक छाया ग्रह माना जाता हैं, इसलिए इस ग्रह को किसी अन्य ग्रह के नक़्शे कदम पर चलके अपना बेहतरीन से बेहतरीन तौर पर गुज़ारा करना पड़ता हैं| यह ग्रह मंगल ग्रह के नक़्शे कदम पर चलते हैं, और उनकी लड़ने की शक्ति – अपने लक्ष्य को हासिल करने का जिद्दीपन – अपनी किसी भी बात या सोच को स्वेच्छा से थामे रखने की हिम्मत – आत्मनिर्भर: किसी से कुछ मांगने की चाह न रखकर बल्कि हर एक हालत मे अपने आपको ढाल लेना; यह सारी आदते अपनी सीमा मे बेहतरीन असर प्रदान करती हैं, और सीमा से बाहर कुछ आदतें नुकसान देने का हौसला रखती हैं| केतु ग्रह पर अन्य ग्रह का क्या असर पड़ रहा हैं, यह इस ग्रह की सत्ता पर बहुत ही महत्वपूर्ण असर डालता हैं| सही तरीके से इस ग्रह पर पड़ने वाले बाकि ग्रहों का असर देखना बहुत ही ज़रूरी माना जाता हैं|
यह ग्रह नियम – रिवाज़ – आचरण के सही तरीके का पूरा पालन करते हैं| इनको अपनी मर्यादाएं पूरी ज्ञात होती हैं और यह उसी में रहना पसंद करते हैं| इनको किसी पर शासन करना बिलकुल भी पसंद नहीं हैं, बल्कि यह अपनी खुद की ज़िन्दगी पर शासन करते हैं| एक सही तरीके से चाल-ढाल ही इनका जीने का सलीका होता हैं| इसके साथ ही, जब आप किसी भी ऊँचाइयों पर पहुचना चाहते हो, चाहे वो पहाड़ो की ऊँचाइयाँ हो या किसी ईमारत की ऊँचाईयां हो या अपने व्यवसाय की ऊँचाइयाँ पर या अपने भगवान् से एक होने की ख़ुशी की ऊँचाई| यह सभी अपने साथ सही माप-तौल के नियम और कानून लेकर चलते हैं, जो अपने साथ बचाव के या यूँ कहे छोटे रास्ते भी लेकर चलते हैं| पर यह छोटे रास्ते मंजिल को पाने के निश्चयता प्रदान नहीं करता| एक सही तरीके से अपनाया हुआ रास्ता ही जातक को अपनी मंजिल पाने मे मदद करता हैं| सिर्फ एक पल के लिए अपनी आखें बंद करके, अपनी मंजिल को पाने की ख़ुशी और शांति को महसूस करके देखो (चाहे वो कुछ भी चाहत हो), एक दम से आस-पास का पूरा माहौल शांत और आरामदेह हो जाता हैं| यह शांति – आराम – ख़ुशी, यह ग्रह देने का वादा करती हैं, अगर इसे सही तरीके से जातको द्वारा समझा और माना जाए|
हर एक जातक अपनी पूरी ज़िन्दगी में बहुत से भावनात्मक अशांतियो से गुज़रता हैं, चाहे वो दुःख हो या सुख| हर एक ज़ज्बात बहुत ही महत्वपूर्ण असर जातक के दिमाग और व्यवहार पर अपना एक असर छोड़ते हैं (परन्तु, जातक इन सब भावनाओं में से क्या सही और गलत अपने पर असर होने देते हैं, यह बातचीत एक पूरा ही अलग विषय हैं|), और उनके इसी रूप को पूरी तौर से अपना बना लेते हैं, बिना उनको बदलने की चेष्टा मन में रखे| अगर यह किसी से मोहब्बत करते हैं, तो उसको उसी रूप में करते हैं जिस रूप में वो इंसान इनसे जुड़ता हैं, और अगर यह किसी से प्यार नहीं करते, तो यह सामने वालो को बिना कुछ कहे ही, खुद ही बड़े आराम से उस रिश्ते को छोड़ देते हैं|
यह जातक आत्मा से जुड़ने में ज़्यादा विश्वास करते हैं, चाहे वो अपनी खुद की आत्मा से जुड़े या उसकी जिन्हें यह अपना मानते हैं| और यह आत्मा से सम्बन्ध इनको अपने खुद के अंदरूनी सवालों को खोजने में मदद करता हैं| हालाँकि, वक़्त के साथ-साथ इनको सही जवाब और रास्ते मिलते जाते हैं, पर हाँ जबसे इन्होने अपनी ज़िन्दगी को समझना शुरू किया होता हैं, तब से यह सिर्फ एक ही बात पर विचार करते हैं, “हम सब इस धरती पर क्यों आये हैं?” या “मेरी असल आंतरिक पुकार क्या हैं?” हालातो के मद्दे-नज़र जातक के साथ जो भी भावनात्मक मतभेद हुए हैं, और सांसारिक समर्थन या वियोग हुए हो, यह सब इनको मोक्ष के रास्ते पर जाने के लिए सहायक होती हैं| पर इस मार्ग पर होने के अपने तौर-तरीके होते हैं, जो इन लोगो के लिए अपनाना बहुत ही आसान और सुलझा हुआ होता हैं|
यह सब इस ग्रह की बहुत ही मौलिक विशेषताए हैं, और जातक इन सब बातो में से कौन सी बात पर सबसे ज़्यादा अमल करेगा यह इस बात पर निर्भर करता हैं की बाकी अन्य ग्रहों का इस ग्रह से क्या और कैसा संबंध हैं| और इस ग्रह का हिसाब लगाते हुए बहुत ही सोच समझ कर गणना करनी चाहिए|
ऐसा बिलकुल भी नहीं हैं की सिर्फ यही लोग शांत और चुप रहते हैं, बाकी लोग भी चुप रहते हैं अपने बोली और व्यवहार से| पर शांति की भी अपनी एक आवाज़ होती हैं और इस आवाज़ के अपने कुछ अलग ही लफ्ज़ होते हैं, जिनको सिर्फ महसूस किया जा सकता हैं, सुना नहीं जा सकता| इस शांति को सही तौर पर सुनने के लिए भी, मोक्ष का सही रास्ता चुनना ज़रूरी होता हैं| शांति को सही तौर से अपनाने से पहले उसे सही ढंग से समझना बेहद ही ज़रूरी हैं| चुप रहने का मतलब यह बिलकुल भी नहीं है की कुछ मत बोलो, और सब हालातों और इंसानों से अलग हो जाओ, और असभ्य तरीके से सबसे व्यवहार रखो| बल्कि, शांत होने का असल मतलब होता हैं, की किसी भी जातक – हालात – भावनाओं पर अपनी प्रक्रिया और सोच पर ढंग से काबू रखना, मतलब किसी भी बात पर कोई भी प्रक्रिया न करना, चाहे वो बात खुद से जुडी क्यों न हो, यही असल रूप में शांति को पाने का सही रास्ता हैं|
जातक पर इसकी विशेषताए
जिन जन्मपत्रियो में केतु ग्रह का प्रमुख असर होता हैं, उनमे निम्नलिखित गुण होते हैं:
- इनका अकेला रहना हमेशा इनको दुसरो के सामने गलत पेश करता हैं|
- इनको प्यार से प्यार होता हैं, पर यह बात यह किसी को नहीं बताते|
- यह हमेशा मन के संबंध को शारीरिक संबंधो से ज़्यादा प्राथमिकता देते हैं|
- हज़ारों की महफ़िल में भी, यह अपने आप की दुनिया में खुश रहते हैं|
- यह सबको अपने वक़्त और समझ से खुलने का समय देते हैं|
- इनको किसी पर निर्भर रहना बिलकुल भी पसंद नहीं होता, बल्कि हर एक काम को खुद से करना पसंद होता हैं|
- इनको अपने आप के साथ वक़्त गुज़ारना बहद पसंद होता हैं|
- यह किसी के बुरे की कामना नहीं करते, इनका मानना होता हैं की, ”सब अपने कर्मो के हिसाब से अपनी ज़िन्दगी गुज़ारते हैं|”
- इनको किसी बात पर चुप रहना ज़्यादा पसंद होता है, बजाए उस बात पर लड़ाई करके|
- यह हर एक रिश्ते का आदर और सम्मान करते हैं, पर इन हर एक रिश्तो को मर्यादा में रखते हैं|
- यह सही कार्य करने में कोई भी समझौता नहीं करते| इसी के वजह से, इनके आस पास के लोग, इन्हें पागल समझते हैं, पर असल तौर पर इनके इस पागलपन के वजह से इनकी एक अलग पहचान होती हैं|
- यह सबसे सुलझे हुए जातक होते हैं|
- यह बीच में नहीं रहते, या तो यह सही रास्ता चुनते हैं या गलत|
केतु ग्रह का अन्य रिश्तो पर असर
- किसी भी प्यार भरे संबंधो या वो रिश्ता जो किसी रूप के लगाव व जिज्ञासा की मांग रखता हो उसके लिए यह ग्रह थोड़ी दुरी रखना पसंद करते हैं| इसका मतलब यह बिलकुल नहीं हैं की यह किसी से प्यार और मोहब्बत नहीं करते, बल्कि यह सामने वाले जातक को हमेशा शांति और आराम का माहौल देने का प्रयत्न करते हैं| यह किसी को रुकने या चले जाने की जिद्द नहीं करते| यह आत्मा से जुड़े रहने में ज़्यादा विश्वास रखते हैं, बजाए किसी जातक से शारीरिक रूप से जुड़ने में| यह हर एक रिश्ते की बात को बेहद खूबसूरती से लेते हैं| परन्तु, हाँ यह भावनाओ को ज़्यादा एहमियत देते हैं| इस ग्रह का बाकि ग्रहों से क्या संबंध है इस बात का बेहद ध्यान रखना चाहिए|
- किसी भी कार्यस्थल संबंधो के लिए इस ग्रह को धीरे और आराम से चलना पसंद होता हैं, ताकि जातक सब कुछ समझ जाए और उसका सारा काम भी पूरा हो जाए| हालाँकि, यह जातक को उसकी मंजिल तक पहुचाने में ज़्यादा वक़्त लगाती हैं, पर जब भी जातक अपनी मंज़िल पर पहुँच जाता हैं, तो बहुत ही खुश और तृप्त होता हैं| क्यूंकि मंज़िल तक पहुचने के रास्ते में ही यह इतना ज्ञान और अनुभव पा लेते हैं, जो इसके उम्र के लोगो को पाने में बहुत वक़्त लग जाता हैं| यह अपनी हर चाल के लिए इतने शांत और विनम्र होते हैं की किसी को भी इनके अगली चाल के बारे में पता नहीं चलता| हालाँकि, इनका जिद्दीपन इनकी ज़िन्दगी में परेशानी का सबब बन जाता हैं, और जो बेफिजूल के हालातों को खड़ा भी कर देता हैं, जिन्हें संभालना इनके लिए ही मुश्किल हो जाता हैं| यह विश्लेषक के पद के लिए सर्वश्रेष्ट माने जाते हैं| यह चीजों – इंसानों – हालातों के लिए अथवा उनमे रहकर उस हद तक शांत और धैर्यवान रह सकते हैं, जिसकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता|
कारकत्व
क्रोध
केतु ग्रह का गुस्सा बाकि सारे ग्रहों की तुलना में कुछ ज़्यादा ही मर्यादा से बाहर चला जाता हैं| जो जातक इस गुस्से का शिकार होते हैं उसे यह अवश्य लगता होगा की यह सारी बातें वो कही जा रही हैं, जो सीमा से बाहर हैं और उनका उस वक़्त कुछ लेना देना नहीं हैं| पर असलियत में यह सारी बातें बहुत लम्बे समय से इकठ्ठी हो रही थी, बस गुस्से के वक़्त बाहर निकली हैं| एक हद पार करने के बाद ही यह सारी बातें बाहर निकलती हैं| या तो यह जातक कुछ बोलते नहीं, पर एक बार गुस्से में आने के बाद चुप भी नहीं होते| गुस्से में बातें बोलते वक़्त भी इनको यह एहसास होता हैं की सारी बातें कुछ ज़्यादा ही बाहर चली गयी हैं, पर उस वक़्त भाव की तीव्रता इतनी तेज़ होती हैं की कुछ सम्हल ही नहीं पाता|
मौन
ऊपर बताए कारकत्व से यह कारकत्व बिलकुल ही उल्टा है| इनका शांत और मौन रहने का प्यार इतना प्रबल होता हैं की इन्हें उससे ज़्यादा प्रिय कुछ भी नहीं लगता| इसे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता की इनके साथ – इनके लिए क्या हो रहा हैं, यह बस शांत रहते हैं| शांत और चुप रहने का यह बिलकुल मतलब नहीं हैं की इनका बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होती; होती है, पर यह चुप रहना ज़्यादा सही समझते हैं| यह बातों को सामने वाले के अनुसार ही रहने देने में समझदारी मानते हैं| चुप्पी में रहते हुए भी यह सिर्फ अपने आपको सुधारने में लगे रहते हैं| अपनी गलतियों को परखने मे और यह जानने में की इनसे और क्या गलती हुई हैं जिसके कारण किसी अन्य को परेशानी हुई हो, यह अपना वक़्त और सोच को ज़्यादा सही समझते हैं| इनकी हर एक बात पर अपनी एक अनोखी सोच होती हैं, जो सबको अचंभित करती हैं, और यही बात इनके लिए बड़ी साधारण होती हैं|
मोक्ष
हर एक आत्मा की अंतिम मंजिल सृष्टिकर्ता से वापस जुड़ जाने की होती हैं| यह लोग मोक्ष की प्राप्ति की लिए पैदा होते हैं और अपनी पूरी ज़िन्दगी, अपने इस दुनिया में आने के कारण को ही धुंडने में लगा देते हैं| यह उस हर बात-एहसास को छोड़ने के लिए तैयार होते हैं, जो इन्हें मोक्ष की प्राप्ति के मार्ग में आगे बड़ने से रोकता हो| यह बात सही है की बहुत से लोगो को मोक्ष के मार्ग को समझने और उस पर चलने में बहुत सा वक़्त लगता हैं| परन्तु, इन लोगो को अपनी ज़िन्दगी चलाने के लिए यह सबसे आसान रास्ता लगता है| यह बहुत ख़ुशी-ख़ुशी अकेले अपना जीवन बिताना पसंद करते हैं, बस इनको अपनी भावनाओं में सुकून चाहिए और कुछ नहीं| अंततः वक़्त के साथ-साथ चीज़े बदलती हैं – सोचने समझने का तरीका बदलता हैं – और धीरे धीरे सब बदल जाता हैं|
अन्य छोटे मगर महत्वपूर्ण कारकत्व
शारीरिक अंग
आत्मा
रंग
भूरा
धातु
स्टील
दिशा
केंद्र
स्थान
मौत और फाँसी लगने की जगह
कपडे
चमकीले कपडे
लिंग
नपुंसक
![तृप्ति अग्रवाल [ हिन्दी ]](https://hindi.triptiaggarwal.com/wp-content/uploads/2019/09/transparent_logo.png)