मेष

व्यवसाय

  • आप अपने कर्तव्य के प्रति ज़िम्मेदार रहते हैं|
  • आप अपनी ज़िन्दगी दुसरों के भरोसे नहीं चलाते, आप आत्मनिर्भर रहते हैं|
  • आप हर एक काम को रचनात्मक रूप से देखकर और बनाकर प्रस्तुत करते हैं|
  • आप नए माहौल को बहुत आसानी से अनुकूल बना लेते हैं और उसके आधार पर ढल भी जाते हैं| आप किसी भी बात से अपनी अंदरूनी शांति को भंग नहीं होने देते|
  • आप अपने आप पर और अपने सपनों पर कभी हार नहीं मानते|
  • आपकी बड़ी करिश्माई शख्सियत होती हैं, परन्तु कभी-कभार आप इस साधारण सी बात को भूल जाते हैं|

ज्ञान

  • आप हमेशा योग्य ज्ञान से अपने अंतर ज्ञान को बढ़ाने का सोचते हैं और उसे लागु भी करते हैं|
  • आप किसी भी ज्ञान को अधुरा नहीं छोड़ते | आप हमेशा हर एक बात को ढंग से समझते और अपनाते हैं|
  • आप किसी भी प्रकार का झूठ बर्दाश्त नहीं करते और ना ही आप खुद बोलते हैं और न ही किसी अन्य व्यक्ति को ऐसा करने का मौका देते हैं|
  • आप हर बात की लिए नियमों का पालन करते हैं, और उसे ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करते हैं|
  • आप हर किसी की बुद्धिमत्ता और ज्ञान को सम्मान प्रदान करते हैं, जो कुछ भी उन्होंने अपने जीवन से सिखा हैं|
  • चाहे जो कोई भी हो, आप हर इंसान से सीखना पसंद करते हैं|

प्यार

  • आप बहुत रोमांटिक व सच्चे इमानदार तरीके से अपने साथी से मोहब्बत करते हैं|
  • आप हमेशा अपने सच्चा इरादा बताना पसंद करते हैं| और कोई भी मौका नहीं छोड़ते अपने प्यार व विनम्रता को इज़हार करने में|
  • आपको प्यार के एहसास को संजोना व प्यार से संभालना अतिप्रिय लगता हैं|
  • आप अपने साथी को कभी अकेला महसूस नहीं कराते और न ही उन्हें किसी हालत में अकेला छोड़ते|
  • आप सबको अपनी ज़िन्दगी अपने हिसाब से जीने का मौका देते हैं| आप किसी को किसी भी रूप में बांधते नहीं हैं|
  • आप हर किसी प्रेम संबंध में आराम और प्यारे तरीके से रिश्ता निभाने का प्रयास करते हैं|
  • आपको पुराने तरीके से प्यार का इज़हार करना ज़्यादा पसंद हैं, जहाँ हाव-भाव व देख-भाल रखना पसंद हैं, बजाए बातों व हमेशा एक दुसरे के पास होने से|
  • लोग आपके आचरण से प्रभावित होते हैं|
  • आप अपने हर हाव-भाव को प्रकट करते समय हमेशा ईमानदार होते हैं|
  • आप अपने साथी को कभी भी दुखी व किसी भी उलझन में नहीं छोड़ते| चाहे वो कितनी भी बड़ी लड़ाई मे क्यों न हो| आप हमेशा मिले हुए वक़्त में हर बात को सही तरीके से सुलझाने व समझने की कोशिश करते हैं|

पारिवारिक आचरण

  • आपको सबसे आदर व प्यार मिलता हैं|
  • आप अपना हर कर्तव्य पूरा करते हैं|
  • आप अपने और अपने परिवार के आचरण के लिए बहुत स्पष्ट होते हैं|
  • चाहे कोई भी ज़िम्मेदारी इनको दी जाए और वो कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, आप उसको पूरा करते हुए डरते नहीं हैं|

समस्त व्यक्तिव विशेषता

  • चाहे ज़िन्दगी आपको कोई भी हालातों में डाले, आप हमेशा उस परिस्थिति को सर ऊँचा करके उसका सामना करते हैं|
  • आपको अपनी गलती मानने में कोई भी परेशानी नहीं होती, हालाँकि सामने वाला सही तर्क लगाकर बात को पेश करे तो, जो की बहुत कम होता हैं|
  • आप हर एक लम्हे को पूरी तरह से जीने में विश्वास रखते हैं|
  • आप हमेशा अपने आपको हर पहलु पर बेहतर बनाने में लगे रहते हैं|
  • आप अपने करीबी लोगो को आदर प्रदान करते हैं और उनको बारीकी से सुनते हैं|
  • आप खुद को या किसी को किसी भी भ्रम में नहीं रखना चाहते|
  • आप हमेशा ज़रुरतमन्द की मदद करने को तैयार रहते हैं|
  • आप हमेशा हर बात को शांति और आराम से करना पसंद करते हैं|
  • आप हर बात को सही तौर से आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं और किसी भी बात को गलत राह की ओर नहीं लेकर जाते|
  • आप ऊँची सोच रखना और सादगी से जीना पसंद करते हैं|
  • इनको छोटी बातों या माहौल में ख़ुशी पाना अच्छा लगता हैं|
  • आप अपनी ज़िन्दगी की हर एक शाखा पर नए और ताज़े तौर पर काम करना और उसको प्रस्तुत करना पसंद करते हैं|
  • आप सामाजिक आचरण में बहुत परिपक्व होते हैं, परन्तु तब भी आपके अन्दर एक छोटा बच्चा रहता हैं, जो हर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अपने आत्मविश्वास को पक्का करने के लिए किसी का सहारा तलाशता हैं|

बदलाव का तरीका

  • आपको अपना दिमाग शांति और आराम से आचरण में लाना चाहिए|
  • आपको ज़रूरी बातो और चीजों को हमेशा अनुसूची में रखना चाहिए|
  • आपको अपने मन की बात को वक़्त के हिसाब से बोलना सीखना ज़रूरी हैं, न की वक़्त पर हर बात को छोड़ देनी चाहिए|
  • हर बात और माहौल पर सचेत होना अच्छी बात हैं, पर आपको ज़रूरत के हिसाब से इन सब बातो का इस्तमाल करना भी उतना ही आवयशक हैं|
  • आपको अपनी आखों में हमेशा अपनी एहमियत रखनी चाहिए|
  • आपको हर हालात में शांति से रहना चाहिए और आराम से उसमे तैरना चाहिए| और किसी भी भावना को अपनी समझ पर हावी नहीं होने देना चाहिए|
  • आपको बदलाव से बिलकुल भी नहीं डरना चाहिए, जो कुछ भी आपकी ज़िन्दगी में लिखा हैं उसे हंसी ख़ुशी मान लेना चाहिए|
  • आपको सोच-समझकर अपने राज़ दुसरो को बताने चाहिए|
  • आपको खुद के लिए प्यारे और हौसले वाले शब्दों का प्रयोग करना चाहिए|

रंग

लाल

तत्व

आग

दिन का वक़्त

रात