ग्रह क्या है? इसका एक जन्मपत्री मे क्या महत्व है या यूँ कहें कि एक जातक के जीवन मे यह क्या महत्व रखते हैं?
हर ग्रह किसी भी जन्मपत्रिका मे एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है| इसमें हर एक ग्रह व भाव के मेल से, यह एक अलग सा ही विशेष चरित्र जातक/जातिका को प्रदान करते हैं| हर ग्रह एक विशेष शक्ति का कारक होता है, जो कि जातक के चरित्र का निर्माण करने मे सहायक होता है| हर एक ग्रह का अपना एक चरित्र होता है, जो उसको बाकि ग्रहों से अलग करता है और इसी वजह से उसका अपना एक विशेष स्थान जन्मपत्री मे होता है|
हर एक ग्रह कुछ बातों और जगह पर अपना नियंत्रण रखते है| जैसे कि : जातक का व्यवहार; शारीरिक अंग; दिशा; रंग; स्वाद; मौसम; कर्म-क्षेत्र; तत्व; लिंग; और भी बहुत कुछ|
ग्रह जन्मपत्री मे अपना असर अच्छा देंगे या बुरा, यह पूरी तरह उसके अलग-अलग संबंधो पर और उसके स्थान नियोज़न व दृष्टी पर आधारित होता है| इन सबके बावजूद भी ग्रह अपना वास्तविक तत्व बरकरार रखता है|
![तृप्ति अग्रवाल [ हिन्दी ]](https://hindi.triptiaggarwal.com/wp-content/uploads/2019/09/transparent_logo.png)