यह ग्रह सारे ग्रहों का राजा माना जाता है| एक यह ही ऐसा ग्रह है जिसका ऊर्जा पर पूरा अधिकार है और यह हर चीज़ के विकास का कारक है| हालाकि कोई भी चीज़ इस ग्रह के हद से ज्यादा नज़दीक आने पर, उसको बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है| यह ग्रह किसी पर आश्रित नहीं है, बल्कि बाकि सब इस पर आधीन रहते है| इसका एक खास आकर्षण है | इसका प्रवेश व प्रारंभिक, एक अलग ही करिश्माई आकर्षण रखता है| चाहे कोई कितना भी अच्छा बनकर इसके पास आना चाहे, किन्तु एक हद पार करने के बाद, वह सब कुछ – अपना पूरा अस्तित्व भी इसके सामने खो बैठता है|
जातक पर इसकी विशेषताए
जिन जन्म-पत्रियों पर सूर्य ग्रह का प्रमुख असर होता है, उनमे निम्नलिखित गुण होते है:
- यह लोग अपने सारे कर्तव्य पूरी तरह से पूर्ण करते है|
- यह किसी भी बात व कार्य को अपने समर्थन मे लाना जानते है|
- इसका हर बात को देखने का सकरात्मक दृष्टिकोण होती है|
- यह अपने खुद की ज़िन्दगी मे खुश व पूर्ण संतुष्ट रहते है|
- इनके कुछ, मगर बेहद खुबशुरत रिश्ते होते है| जिनको यह कृत्य रूप से सुरक्षित करते है, परन्तु किसी अपने का भी दुर्वयवहार बर्दाश्त नहीं करते|
- यह अंदरूनी तौर पर शांत स्वभाव व सबको माफ़ करने वाले होते है, किन्तु यह कदापि किसी का किया हुआ दुर्वयवहार भूलते नहीं है|
- ऐसा जरुर लग सकता है की यह सबसे अंदरूनी तौर पर जुड़े हुए है, खास तौर पर अपने रक्त संबंधियों से, किन्तु ऐसा है नहीं| यह लोग सिर्फ आपने आप से ही जुड़े होते है|
- इनके चेहरे पर एक ख़ास मनमोहनी सौंदर्य होता है, जितके चलते इनके आस-पास के लोग इनका सम्मान करते है और इनकी आज्ञा का पालन करते है|
सूर्य ग्रह का अन्य रिश्तो पर असर
- किसी भी प्यार भरे सम्बन्ध व वो रिश्ते जो किसी रूप के लगाव की जिज्ञासा रखते है, वो निस्संदेह यहाँ अच्छे फल नहीं देते| जिन जातकों की जन्मपत्रिका मे यह ग्रह प्रमुख रूप से बलवान होता है, वो अपने सारे कर्तव्य उस रिश्ते के लिए पूरी तो करेगा, किन्तु जहां तक किसी से लगाव रखने की बात आती है वहां एक अनदेखी दीवार खड़ी कर देते है| यह ग्रह किसी भी प्यार सम्बंधित रिश्ते के लिए उचित नहीं है क्यूंकि एक सरल तथ्य के कारण, कि ये ग्रह एक अच्छी मात्रा मे नरम – ठहराव व भावनापूर्ण भावावेशो की कमी रखते है| जिसके कारण इन जातको को असभ्य – भावना-हीन व मतलबी समझा जाता है, किन्तु असल मे ऐसा होता नहीं है| इनके पास भी भावनाएं होती है, किन्तु यह उन भावनायों को जताना आवश्यक नहीं समझते, जिस तरीके से सामने वाला उसको पसंद करता है|
- किसी भी कार्यस्थल सम्बंधित रिश्तो के लिए यह ग्रह सर्वश्रेष्ठ माना जाता है| जिन जातकों की जन्मपत्रिका मे सूर्य प्रमुख रूप से बलवान होता है, वो जातक अपने कार्यों को ईमानदारी और गरिमा से परिपूर्ण करते है| वह किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को छोड़ते नहीं है और यह आश्वस्त करते है की सारे कार्य वक़्त पर पुरे हों |
कारकत्व
पिता
जातक के पिता कैसे होंगे ? इनका आपस मे किस प्रकार का संबंध स्थापित होगा? यह सब सूर्य ग्रह की गणना से लगाया जाता है|
आत्मा
सूर्य ग्रह आत्मा का कारक माना जाता है| आत्मा एक ऐसी रौशनी है, जो हर जातक के भीतर होती है| वो हर एक आतंरिक पुकार जो हर एक जातक समझता और महसूस करता है व जातक कितना आत्म-ज्ञान मे डूबा हुआ है, यह सब कुछ सूर्य ग्रह के माध्यम से जाना जाता है|
सरकार
जिस प्रकार सूर्य ग्रह बाकि सारे ग्रहों का राजा माना जाता है, उसी प्रकार से सरकार एक देश की अधिपति होती है| सूर्य ग्रह सरकार और इससे जुड़े सारी बातों के कारक माने जाते है| एक देश की सरकार कैसी होगी और वो किस प्रकार अपना कार्य निभाएगी, यह सब सूर्य ग्रह से देखा जाता है| साथ ही किसी भी जातक की जन्मपत्रिका से यह भी गणना की जाती है की क्या उसका कोई सरकार से संबंध बनेगा या नहीं| और यह भी की क्या उसे कोई राजनीतिक सफलता मिलेगी या नहीं|
इज्ज़त
किसी भी जातक की उसको अपनी पूरी जिंदगी मे किस प्रकार की इज्ज़त प्राप्त होगी, यह भी सूर्य ग्रह से गणना की जाती है|
सामाजिक स्तिथि
सामाजिक नज़रिए से जातक को कैसे देखा जायेगा, इसकी गणना भी सूर्य ग्रह से की जाती है|
अन्य छोटे मगर महत्वपूर्ण कारकत्व
शारीरिक अंग
संक्षिप्त रूप मे हड्डियाँ व सीधी आँख
रंग
तेजस्वी लाल
धातु
ताम्बा
दिशा
पूर्व
स्थान
पूजा स्थान / मंदिर
शक्ति
आग की शक्ति
कपडे
मोटा कपडा – अगर बलवान सूर्य हो, तो अच्छे दर्जे के कपडे, जैसे रेशमी खादी कपडा| और अगर सूर्य कमज़ोर हो, तो मोटा न पहने जाने वाला, जैसे सूती कपडा|
कार्यक्षेत्र
सरकारी कार्य
मौसम
गर्मी का मौसम/ जेष्ट + अषाढ़
स्वाद
तेज स्वाद व खुशबु
लिंग
पुरुष
![तृप्ति अग्रवाल [ हिन्दी ]](https://hindi.triptiaggarwal.com/wp-content/uploads/2019/09/transparent_logo.png)