यह वो ग्रह है जिसका प्रबल अधिकार बिजली – अकलमंदी – बोलचाल और परिहास पर होता हैं| इसमें कोई भी शंका नहीं हैं की इसका बिजली पर नियन्त्र हैं| बिजली को बहुत विशाल बिजलीघर में उत्पन्न करा जाता हैं, जहाँ इसकी विशाल मात्रा बनायीं जाती हैं और उसे कितने बेहतरीन तरीके से निर्देशित करते हैं, ताकि हर घर – हर कार्यस्थल – हर सड़क – और वो सारी जगह पहुँच सके जहाँ हर कोई इसे आसानी से इस्तमाल कर सके| इसी प्रकार से, हमे ज्ञान दिया जाता हैं, या यू कहें हम ज्ञान को इकठ्ठा करते हैं, परन्तु हम उस अर्जित ज्ञान पर क्या प्रक्रिया रखते है और उसका किस तरह उपयोग करते हैं ताकि हमे उसका भरपूर फायदा मिल सके, इन सब प्रश्नों का जवाब बुध ग्रह देता हैं| जिस तरह भरपूर मात्रा मे उत्पन हुई बिजली की विदुत चुम्बकीये तरंगो को इकठ्ठा करते हैं और वक़्त आने पर ज़रूरत अनुसार इस्तमाल करते हैं, उसी प्रकार से हर जातक अपने विचार व ख्यालो को बटोरते हैं और सही वक़्त आने पर अन्य इन्सान से भाव प्रकट करते हैं|
बुध एक नाज़ुक ग्रह मन जाता हैं, जो किसी भी जन्मपत्री में अन्य ग्रहों के बारीक़ से बारीक़ संबंधो से भी प्रभावित हो जाता हैं| अगर जन्मपत्री मे यह सकरात्मक जगह बैठा हो, तो जातक: खोजी – जिज्ञासु – मिलनसार – प्रतिभाशाली होता हैं, और अगर यह नकरात्मक जगह बैठा हो, तो जातक: भयभीत – छिद्रा-अन्वेषक – अनिर्णायक – अत्यधिक तकनीकी होता हैं| अगर इसे साधारण शब्दों मे कहे तो यह ग्रह दूत की भूमिका निभाता हैं, मतलब, जो शब्द हम चुनते हैं अपने विचारो को प्रकट करने के लिए; मिली हुई जानकारी को हम किस प्रकार से समझते हैं और अपनी दृष्टिकोण दुसरो और अपने आस-पास के माहौल में कैसे परिवर्तन करते हैं; कितनी दिलचस्पी हैं किसी भी माहौल में रहने की, यह इन सब बातो को दर्शाता हैं|
जातक पर इसकी विशेषताए
जिन जन्म-पत्रियों मे बुध ग्रह का प्रमुख असर होता हैं, उनमे निम्नलिखित गुण होते हैं
- यह जातक हर बात के बारे मे अधिक सोचते हैं, चाहे वह कुछ भी हो|
- यह जातक हमेशा ज्ञान को प्राथमिकता देते हैं, उन हर क्षेत्र के बारे मे जहां इनकी रूचि सबसे ज्यादा होती हैं|
- इनका अपने शब्दों पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता हैं, और इनको यह भी भली-भांति मालूम होता हैं की कब व कैसे उस बात को पेश करना हैं, ताकि सामने वाला इनको किसी भी प्रकार से पकड़ न पाए|
- यह मनभावन व खुशनुमा लोग होते हैं|
- इनकी कही हुई हर बात विवेक प्रदान करती हैं और एक हल्का व संतुलित असर आसपास के लोग के दिमाग पर डालती हैं|
- यह आसपास के बातों व विचारों पर बहुत अच्छा दृष्टिकोण रखते व पेश करते हैं|
- यह अपनी हर अधीन क्षेत्र पर गर्वीत होते हैं|
- यह अपने जीवन के हर रूप मे अत्यधिक द्रढ़ता रखना पसंद करते हैं|
- इनका बोलने का तरीका बाकि सब लोगो से एकदम अलग होता हैं|
- यह किसी भी घटना में हास्य ढूंडने मे माहिर होते हैं|
- यह सारा संसार घूमना चाहते हैं, परन्तु अपने मूल जड़ से भी जुड़े रहते हैं|
- यह बहुत भावुक होते हैं और किसी अपने के द्वारा किए बुरे व्यवहार से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं|
बुध ग्रह का अन्य रिश्तो पर असर
- किसी भी प्यार भरे संबंध या वो रिश्ता जो किसी रूप के लगाव की जिज्ञासा की मांग रखता हो, उसके लिए यह ग्रह गणनात्मक रूप का व्यवहार रखता हैं| यह लोग अपने सारे कर्तव्य ईमानदारी से पूरा करते हैं, परन्तु अपना कार्य पूरा करते समय सामने वाले लोगो के उदेश्य के बारे मे हमेशा सोचते रहते हैं| किसी के भी एक छोटे गलत बर्ताव से यह अपना मानसिक संतुलन खो बैठते हैं और इनके लिए उस बात से आगे बढ़ने के लिए बहुत कठिन हो जाता हैं| यह लोग बहुत भावुक होते हैं, हालाँकि यह अपनी मनो-भावना किसी को बताते नहीं हैं, परन्तु इनके करीबी लोग इनकी अशांति को भाप जाते हैं|
- किसी भी कार्यस्थल संबंधो के लिए इस ग्रह को बेहद उपयोगी माना गया हैं| यह लोग बहुत आसानी से किसी भी हालत को अपने मन-मुताबिक रुख में मोड़ सकते हैं| जो भी अनिर्मित सामग्री व विचार इन्हें उपलब्ध कराए जाते हैं, वह इन्हें बहुत आसानी से ऐसे पदार्थ मे बदल देते हैं, जो सबके हित मे होता हैं| इन लोगो के पास विभिन्न कमाई के स्त्रोत होते हैं या यूँ कहें की विभिन्न आय की योजना होती हैं जिससे की आने वाले वक़्त में यह बहुत मुनाफा उत्पन्न कर सकते हैं| तब भी इनको व्यवहारिक रूप में अपने विचारो पर अमल करने से पहले, उससे अच्छी तरीके से परिचित हो जाना जरुरी हैं|
कारकत्व
बुआ/ बहन/ बेटी
जातक की कितनी बुआ – बहन – बेटी होंगी? इन सबसे इनका कैसा सम्बन्ध रहेगा? यह सब बुध ग्रह की स्तिथि की गणना से होता हैं|
मौलिक ज्ञान
वो शुरूआती ज्ञान जो हम सबको स्कूल मे पढाया जाता हैं और हमे समझाया जाता हैं| जातक की मौलिक पढाई कैसी होगी? इसकी गणना इस ग्रह से की जाती हैं|
समझ
जातक किसी भी परिस्थितियों को किस तरह आपने आप को सबसे क्षेष्ठ बनाने के लिए कैसे व्याख्यात करता हैं, इसकी गणना बुध ग्रह से लगाई जाती हैं|
बोलचाल
जातक का अपने विचारो को किसी दुसरे से व्यक्त व सूचित करने का तरीका और किस प्रकार के शब्दों का प्रयोग कथन मे उपयोग होगा, इन सबकी गणना बुध ग्रह से की जाती हैं|
हास्य
जातक की विनोदपूर्ण सोच जो किसी भी स्थिति को हलकी और उल्लासित कर दे, इसकी गणना इस ग्रह से की जाती हैं|
अन्य छोटे मगर महत्वपूर्ण कारकत्व
शारीरिक अंग
त्वचा व नस
रंग
हरा
धातु
पीतल व कांसा
दिशा
उत्तर
स्थान
(हम इसे कुछ समय मे अपडेट करेंगे)
शक्ति
सुरक्षा करने की शक्ति
कपडे
गिले व फटे हुए कपडे
कार्यस्थल
ज्ञान का क्षेत्र
मौसम
शरद का मौसम/ अस्विजा+कार्तिक
स्वाद
षड-रस
लिंग
नपुंशक
![तृप्ति अग्रवाल [ हिन्दी ]](https://hindi.triptiaggarwal.com/wp-content/uploads/2019/09/transparent_logo.png)