शुक्र

यह वह ग्रह हैं जिसका प्रबल अधिकार प्यार – प्रेमलीला – कला – जूनून – सुन्दरता और सौंदर्य करने की प्रक्रिया – मनोरंजन – विलासिता – कामुकता – सहूलियत – अभिराम – विवाह – पत्नी पर होता हैं|
जिस किसी ने भी अगर किसी से प्यार किया हैं, तो वो उस एहसास को भले भांति महसूस कर सकता होगा, जब चौबीसों घंटे बस अपने प्रेमी की तस्वीर निगाहों मे रहती हैं और बस उसको हर प्रकार से खुश देखना ही आपकी एक मात्र ख्वाहिस होती हैं| हालांकि, इस ख़ुशी को असल रूप में महसूस करने वाले बहुत कम होते हैं | यह ग्रह जातक में प्यार व प्रेम लीला को दर्शाता हैं, जो व अपने रिश्तो में प्रदान करता हैं| परन्तु किसी भी नतीजे पर आने से पहले शुक्र ग्रह पर बाकि और ग्रहों का क्या और कैसा असर पड़ रहा हैं, यह देखना भी ज़रूरी हैं|
यह जातक की बाहरी खूबसूरती को दर्शाता हैं, किसी का अपने मुंह धोने से लेकर अपने चेहरे पर बोटॉक्स करवाना, यह सब इस ग्रह से देखा जाता हैं| हालांकि, बिना किसी नैन-नक्श के भी कोई असल मे खुबसूरत हो सकता हैं, हम जो अन्दर से होते हैं, वही हम बाहरी तौर पर दुसरो को दीखते हैं| जिस्म की बाहरी खूबसूरती के अलावा, उसका चीजों और बाहरी दुनियां के प्रति क्या खुबसूरत नज़रिया हैं, यह भी इस ग्रह से देखा जाता हैं| इस ग्रह से प्रभाविक जातको की चीजों के प्रति बहुत ही उम्दा नज़रिया होता हैं, यह अप्रिय वस्तु को भी बेहद खुबसूरत बना देते हैं| जो किसी आम इंसान के समझ से बिलकुल बाहर होता हैं|
जो लोग कलाओ के क्षेत्र में होते हैं (चाहे वो ललित कला हो या मोज़ेक या मूर्ति या चित्र) और जो इसे अच्छी तरह से समझ सके, इसकी सही संरचना को महसूस कर सके| हर कोई कला को समझने का हक़दार नहीं होता| बहुत से लोग रंगों को देखकर, गुलाबी – हरा – पीला कह कर उनका नाम बता देंगे| परन्तु इस कला के प्रति उत्साह-शील मनुष्य, हर रंग में उसकी कितनी अन्य छाया मौजूद हैं,बाकायदा उसके नाम के साथ वो बहुत आसानी से बता सकते हैं| हम सबको मनोरंजन पसंद होता हैं, चाहे वो टी.वी. पर आने वाला नाटक हो – रंगमंच का नाटक हो – सर्कस हो – संगीत समारोह हो – नृत्य हो; यह सब इस ग्रह के अंतर्गत आते हैं|
शारीरिक आकर्षण मंगल ग्रह के अंतर्गत आता हैं, परन्तु प्यार और कामुकता शुक्र ग्रह के अंतर्गत आती हैं | वो सारे छोटे – बड़े भाव, जैसे किसी अपने को गले लगाना – किसी अपने के माथे पर चूमना देना – अपने किसी विशेष के लिए चाय या कॉफ़ी बनाना – उनकी सहूलियत व ख़ुशी को प्राथमिकता देना; और इस विषय से जुडी वो सारी बातें इस ग्रह के अंतर्गत आती हैं| एक रूमानी जीवनसाथी या प्रेमी होना अपने आप मे विलास का साधन हैं | हालांकि, इसकी सही कीमत लगाना सबको नहीं आता|
सामान्य सहूलियत जैसे साफ़ पहनने वाले कपड़े – छोटा मगर अपना घर होना, से लेकर वो सारे एशो-आराम को भोगना जो जातक सोच या उसका अधिकारी हो सकता हैं| यह सारी विलासिता इस ग्रह के अंतर्गत आती हैं| अगर जातक की जन्मपत्री में शुक्र की परिस्थिति अच्छी होती हैं, तो निश्चित रूप से, जातक का जन्म शानदार वातावरण में होता हैं, और उसका अंतिम वक़्त भी शानदार वातावरण में होगा| परन्तु सुखमय वातावरण की मात्रा कैसी और कितनी होगी, इसका फैसला शुक्र पर पढने वाले प्रभावों पर निर्भर करता हैं|
शादी एक एसी बुनियाद हैं, जहाँ दो आत्मा हमेशा एक दुसरे के सुख और दुःख में खड़े होने के लिए अपने आपको वचनबंध करते हैं| हालांकि, इनको बहुत से भावनात्मक दौरों से गुज़ारना पड़ता हैं, अपने विश्वास और भरोसे की परीक्षा देनी पड़ती हैं, और वो भी उच्चतम मात्रा के असुविधा के स्तर पर जा कर| यह सारी परीक्षाएं इनकी बुनियाद को कमज़ोर या मज़बूत बनाती हैं| शादी बिलकुल भी आसान पथ नहीं हैं, यह एक पूर्णकालिक काम हैं, जहाँ दोनों किरदारों को बराबर का काम करना पड़ता हैं,जहाँ प्यार – समझ और धैर्य से अपने गाड़ी को ईंधन देना पड़ता हैं| सबको इस यात्रा में होने का अधिकार नहीं मिलता, और यह कोई सुपर-कार या बुलेट ट्रेन नहीं हैं| यह एक बहुत साधारण गाड़ी हैं, जो सबको दी जाती हैं, हालांकि इस गाड़ी की कंपनी व मॉडल अलग हो सकते हैं, पर सबको इसे अपग्रेड करने की सुविधा उपलब्ध की जाती हैं, जब कभी भी यह आवश्यक व इसका रखरखाव करने योग्य हो|
जिन जन्मपत्रियो में शुक्र अच्छा होता हैं, वह जातक शांतिप्रिय – प्यारा – उत्कृष्ट स्वाभाव का होता हैं, और अगर शुक्र की जन्मपत्री में परिस्थिति अच्छी न हो, तो जातक असंयमी – आत्मकेंद्रित – अहंकारी सतही होता हैं|

जातक पर इसकी विशेषताए

जिन जन्मपत्रियो में शुक्र ग्रह का प्रमुख असर होता हैं, उनमे निम्नलिखित गुण होते हैं:

  • यह जातक अपने व्यवहार व शब्दों में बहुत आकर्षण लिए होते हैं|
  • इनको प्यार मे होने का एहसास बहुत ही पसंद होता हैं|
  • जब कभी भी यह गंभीर तौर पर किसी से प्रेम करते हैं, तो यह उस इंसान को उच्चतम दर्जे की प्राथमिकता प्रदान करते हैं|
  • इनकी सोच हमेशा ऊँची होती हैं और इनका जीवन जीने का सलीका बहुत ही साधारण होता हैं|
  • यह अपने ज़िन्दगी के बहुत से महत्वपूर्ण क्षेत्र की और लापरवाह होते हैं|
  • यह शानदार आराम करने के लिए काम करते हैं|
  • इनकी हर चाहत पूरी होती हैं, चाहे उसे पूरा करते हुए इन्हें कितनी भी परेशानियो का सामना क्यों न करना पड़े|
  • इनका भावनात्मक बदलाव बहुत प्रचंड होता हैं|
  • इनकी हर एक पसंद के लिए उच्चतम शैली होती हैं|
  • जिस किसी वस्तु व इंसान को यह पसंद करते हैं, उनके बारे में यह छोटी से छोटी जानकारी से भली-भांति परिचित होना इन्हें पसंद होता हैं|

शुक्र ग्रह का अन्य रिश्तो पर असर

  • किसी भी प्यार भरे संबंधो या वो रिश्ता जो किसी रूप के लगाव व जिज्ञासा की मांग रखता हो उसके लिए यह ग्रह बाकि सबसे सर्वश्रेष्ट श्रेणी पर आता हैं| इस ग्रह के जातक इस बात को सुनिश्चित करते हैं की हर छोटे व बड़े पलों का खास ध्यान रखा जाए| जिनका शुक्र जन्मपत्री में अच्छी जगह पर होता हैं व इंसान हमेशा अपने जीवनसाथी या प्रेमी के लिए रूमानी रहता हैं| और यह इस बात को सुनिश्चित करते हैं की हमेशा हर हालत मे वो अपने साथी के साथ खड़े रहे| किसी ऐसे इंसान का आपके जीवन में होना जो आपको हर रूप में बेहद प्यार करे, अपने आप में एक विलासमय स्थिति हैं|
  • किसी भी कार्यस्थल संबंधो के लिए, यह ग्रह बड़े ही मनमोहक तरीके से बातो व चीजों को पेश करते हैं, और इस बात को सुनिश्चित करते हैं की सामने वाला पूरी तरह से प्रभावित हो जाए| इनका प्रत्येक वस्तु को देखने का एक अलग ही नज़रिया होता हैं और इनको हर एक चीज़ को खुबसूरत बनाना पसंद होता हैं|

कारकत्व

पत्नी
जातक की पत्नी कैसी होगी? इनका आपस में कैसा रिश्ता रहेगा? इस विषय से जुडी सारी बातों की गणना इस ग्रह से लगायी जाती हैं|

रोमांस
जातक अपने प्रेमी या जीवनसाथी के कितना रूमानी तौर पर जागरूक हैं? क्या जातक को अपने जीवन मे प्रेम की प्राप्ति होगी की नहीं? रोमांस से जुड़े हुए हर सवाल का ज़वाब इस ग्रह से लगाया जाता हैं|

विवाह
जातक का विवाहिक जीवन कैसा होगा? जातक को शादीशुदा ज़िन्दगी मे किस तरह की परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा? क्या शादी उसकी आत्मा को सकून प्रदान करेगी की नहीं? क्या शादी जातक के मर्ज़ी से होगी की नहीं? इस विषय से जुड़े सारे सवालों के जवाब इस ग्रह से लगाये जाते हैं|

यौन-क्रिया
यौन क्रिया किसी भी प्रेम भरे रिश्ते में अहम् प्रारंभिक शिला का स्थान रखता हैं| किसी भी कारण अगर यह जातक के ज़रूरत के हिसाब से न हो, तो रिश्ते को कुछ वक़्त में ही अपकर्ष की स्थिति देखनी पड़ती हैं| किसी की ज़रूरत ज्यादा होती हैं तो किसी की कम| हालांकि, बहुत सी और बातों को भी विचारना आवश्यक हैं, किसी की यौन जीवन के बारे में गणना करने के लिए| परन्तु, सम्पूर्ण तौर पर, इसी ग्रह से किसी भी जातक के यौन-जीवन को जाना जाता हैं|

सुन्दरता
यह सत्य हैं की खूबसूरती को भापना, देखने वाले के नज़रो में होता हैं| पर सामने वाले में कुछ तो ऐसा आकर्षण होना अनिवार्य हैं जो किसी को भी अपनी तरफ खींचे| सुन्दरता से जुड़े हर बात को इसी ग्रह से देखा जाता हैं, चाहे वोह मेकअप हो या अपनी त्वचा का स्वाभाविक तौर पर ध्यान रखना| हालांकि, इस ग्रह से हम जातक की सुन्दरता और आकर्षण के बारे में हिसाब लगा सकते हैं|

जूनून
जो काम करते हुए रूह को सुकून और किसी को भी नुकसान न पहुंचे, उस जूनून की गणना इस ग्रह से करते हैं| जूनून के प्रति आगे बढ़ने की गणना मंगल ग्रह से की जाती हैं, उस जूनून की नींव, मतलब की जातक की आत्म-पुकार क्या हैं, वो शुक्र से की जाती हैं| इस विषय से जुडी सब बातों का हिसाब शुक्र ग्रह से किया जाता हैं|

सहूलियत व सुखसाधन
हर प्रकार की सुख-सुविधा, चाहे वो मौलिक हो या महंगी, इस ग्रह के अंतर्गत आती हैं| हर प्रकार के भौतिकवादी सुख-सुविधा इस ग्रह से मापी जाती हैं|

अन्य छोटे मगर महत्वपूर्ण कारकत्व

शारीरिक अंग
वीर्य + शरीर के महत्वपूर्ण तरल पदार्थ

रंग
रंग-बिरंगा

धातु
प्लैटिनम

स्थान
शयनकक्ष

शक्ति
राज्यपाल के सहायक

कपडे
मज़बूत-प्रभावशाली कपडे

कार्यस्थल
सौन्दर्य-करण करने वाला कार्यस्थल: मेकअप – फैशन उद्योग – इंटीरियर डिजाइनिंग – शादी के योजनाकार

मौसम
बसंत ऋतू / चैत्र + वैसाख

स्वाद
खट्टा

लिंग
स्त्री